फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   regular employees

Udham Singh Nagar News: कर्मचारियों के नियमित और बस बेड़ा बढ़ाने से बचेगा परिवहन निगम

Thu, 21 Dec 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 21 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
regular employees
रुद्रपुर। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन में कर्मचारियों के नियमितीकरण के साथ ही बसों का बेड़ा बढ़ाने की मांग उठी। इस संबंध में अधिवेशन में यूनियन ने 11 सूत्री प्रस्ताव भी पारित किया।
विज्ञापन


बुधवार को रोडवेज डिपो परिसर में आयोजित अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि निगम में कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है। निगम की बसों की संख्या में कमी हो रही है जबकि अनुबंधित बसों की संख्या बढ़ गई है। कहा कि परिवहन निगम का निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा है कि परिवहन निगम में 1200 बस निगम की और 800 अनुबंधित बसें हैं। उन्होंने मांग की कि उत्तराखंड परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को तुरंत नियुक्ति दी जाए, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशाें के आधार पर लंबित महंगाई भत्ते के एरियर और अन्य लंबित देयकों का भुगतान किया जाए। उत्तराखंड परिवहन निगम के अनुबंधित ढाबों की योजना में सुधार लाने के साथ केवल ब्रांडेड ढाबों को अनुबंधित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा परिवहन निगम के समस्त विशेष श्रेणी, संविदा चालकों, परिचालकों और कार्यशाला कर्मियाें को नियमित किया जाए। परिवहन निगम चालकों और परिचालकों की मांग पूर्ति के लिए एजेंसी प्रथा को तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी और संचालन केएल पालीवाल ने किया। कार्यक्रम में शाखा मंत्री रुद्रपुर मनिंदर सिंह, मंडलीय मंंत्री गोपेश्वर श्रीवास्तव, मंडलीय अध्यक्ष दयाल जोशी, कार्यशाला मंत्री रुद्रपुर राजेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed