{"_id":"65493764e11feb39ea00c834","slug":"registration-in-the-portal-no-trace-in-the-account-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-5469-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पोर्टल में पंजीकरण, खाते में एक धेला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पोर्टल में पंजीकरण, खाते में एक धेला नहीं
Tue, 07 Nov 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रदेश में सबसे ज्यादा पंजीकरण का लक्ष्य हासिल करने वाले यूएस नगर जिले में अभी तक 7407 गर्भवती व धात्री महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंची है। इससे महिलाओं में सरकार की योजना से मोह भंग हो रहा है।
पीएम मातृ वंदना योजना में केंद्र सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं को पहले बच्चे के जन्म पर पांच हजार रुपये की राशि खाते में डाली जाती है। लेकिन चार महीने निकलने के बाद भी भारत सरकार की ओर से लाभार्थियों को कोई लाभ नहीं दिया गया जबकि इस वर्ष पीएम मातृ वंदना योजना में केंद्र सरकार ने बदलाव भी किए हैं। महिलाओं के दूसरी बार में बेटी होने पर उन्हें छह हजार रुपये राशि देने का प्रावधान है।
पंजीकरण: पीएम मातृ वंदना पोर्टल में पहली बार 5573 गर्भवती महिलाएं व दूसरे बार गर्भवती के 1834 महिलाएं पंजीकृत हैं। पोर्टल में कुल 7407 गर्भवती व धात्री महिलाएं पंजीकृत हुई हैं।
विज्ञापन
पीएम मातृ वंदना पोर्टल में कुछ बदलाव किए गए थे, उसके बाद गर्भवती व धात्री महिलाओं का पंजीकरण करवाया गया। लाभार्थियों के सीधे खातों में भारत सरकार से राशि आनी है, लेकिन अभी तक कोई बजट नहीं मिला है। - उदय प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी