गांव रेेंहटा में बिजलीघर की भूमि को लेकर हंगामा, पीएसी तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने गांव रेंहटा में 33 केवी बिजलीघर मंजूर कराकर शासन से 4 करोड़ 88 लाख रुपये स्वीकृत कराए हैं। छह माह पहले गांव में सरकारी बंजर भूमि में से करीब दो बीघा भूमि बिजलीघर को आवंटन की गई। जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा करके धान की फसल लगा रखी थी। शनिवार करीब शाम साढ़े 4 बजे बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजलीघर निर्माण के लिए जेसीबी से जैसे खुदाई शुरू कराई। कब्जा जमाए बैठे ग्रामीण समर्थकों के साथ आ धमके। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। सूचना पाकर एसडीएम तीरथपाल सिंह, तहसीलदार सुदेश चंद, सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा, नायब तहसीलदार प्रताप राम आर्य, बिजली के ईई राहुल जैन, बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज डीसी सोलंकी, पटवारी जमुना दत्त, कांग्रेसी नेता दर्शन लाल गोयल, राजेंद्र सिंह गिल सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए। हंगामा करने वालों में जगवती देवी, भगवानदास, नारायण सिंह, तेजपाल सिंह, सुदंर सिंह, चंद्रपाल, रामौतार, पीतांबर, राम पाल, गोगी आदि थे। इधर कांग्रेसी नेता दर्शन गोयल ने कहा कि बिजलीघर का विरोध करने वाले भाजपा समर्थक हैं।