फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ravidas jayanti celebrated in District

धूमधाम से मनाई रविदास जयंती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ravidas jayanti celebrated in District
रुद्रपुर में संत रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण करते भाजपाई। - फोटो : RUDRAPUR
संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आंबेडकर चौक पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और प्रसाद का भोग लगया गया। सभी लोगों ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहां मेयर रामपाल सिंह, उनकी पत्नी अंजू सिंह, गुरमीत सिंह, रविंदर सागर, नरेश सागर, राजकुमार, सतीश कुमार, सरदार हरविंदर सिंह हरजी आदि थे। इधर आवास विकास स्थित रविदास मंदिर में विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहां रामस्वरूप भारती, गोपी सागर, राजेश ग्रोवर, अजय नारायण, जितेंद्र, नरेश, अशोक, संजय आदि थे।
विज्ञापन

पंतनगर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पंतनगर की मस्जिद कॉलोनी स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संजीव ने कहा कि हम सबको उनके बताए गए मार्ग पर चलते हुए समाज को भेदभाव मुक्त बनाना चाहिए। वहां पुष्कर राज जैन, डॉ. गणेश उपाध्याय, नारायण सिंह बिष्ट, महेश राम, श्रीकांत भारती, डॉ. बलवंत सिंह, कमलेश कुमार दुबे, ब्रह्मानंद पुरोहित आदि थे।
विज्ञापन

जसपुर में ग्राम बहादुरपुर गुरुद्वारे में संत रविदास जयंती पर अखंड पाठ और लंगर का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर संत रविदास के जीवन और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। वहां जगदीश सिंह कटारिया, बूटा सिंह कटारिया, जसवीर सिंह, नवजोत सिंह, हरदीप सिंह आदि थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

चार श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग
रुद्रपुर/सितारगंज। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस और संत रविदास जयंती के अवसर पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा, मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने अंबेडकर पार्क में मजदूर किसान एकता दिवस मनाया। उन्होंने कृषि कानूनों और चार श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग की।
सभा की शुरूआत में क्रांतिकारियों, किसान आंदोलन में शहीद किसानों, दुर्घटनाओं में मारे गए मजदूरों को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए मजदूरों, किसानों के खिलाफ कानून लेकर आई है। वक्ताओं ने सभी मजदूरों से एक मार्च को रुद्रपुर में होने जा रही किसान महापंचायत में भारी संख्या में भागीदारी करने का आह्वान भी किया।

वहां इंटरार्क मजदूर संगठन के दलजीत सिंह, गुजरात अंबुजा के रामजीत सिंह, वोल्टास एंप्लाइज यूनियन के मनोज कुमार, दीपक सनवाल, रविंदर, मुकुल, दिनेश, शिवदेव सिंह आदि थे। सितारगंज में शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यूथ कांग्रेस नगराध्यक्ष इशत्याक अंसारी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। वहां यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा, सभासद सचिन गंगवार, रणजीत सिंह राणा, नसीम मलिक, रन्धीर सिंह राणा, ताबिर मलिक, रेहान अंसारी आदि थे। (ब्यूरो)

पंतनगर में संत र विदास के चित्र पर पुष्प अर्पित करते लोग।

पंतनगर में संत र विदास के चित्र पर पुष्प अर्पित करते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed