फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   rate hike by UPCL in uttarakhand

Udham Singh Nagar News: उपभोक्ताओं को झटका दे रही महंगी बिजली

Sat, 07 Oct 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
rate hike by UPCL in uttarakhand

विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रति यूूनिट बिजली महंगी होने और दो माह बजाय अब हर माह बिल आने से आम आदमी के घर का बजट बिगड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अब हर माह दो माह के बराबर ही बिल आ रहा है। अधिकतर लोगों ने इसे अतिरिक्त बोझ बताया है।

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने साल 2023-2024 के लिए उत्तराखंड ने बिजली की दर में रिकॉर्ड 9.6 प्रतिशत की वृद्धि की है। आयोग के आदेश के बाद पहले चरण में विद्युत वितरण खंड (नगरीय) हरिद्वार, काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, सितारगंज, खटीमा, रुद्रपुर में सभी उपभोक्ताओं की बिलिंग मासिक आधार पर की है।
विज्ञापन

इसमें प्रति यूनिट बिजली के दाम 25 से 50 पैसे तक बढ़ने के कारण बिल अधिक राशि का आ रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली महंगी होने के कारण सीमित राशि वाला उनका मासिक बजट गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या कहते हैं उपभोक्ता

हम रोज जो कमाते हैं, उसी से घर का गुजारा चलता है। महीने की आमदनी सीमित है। अब हर माह बिजली का बिल अधिक आने से खर्चा बढ़ गया है। इससे आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। -शिवम, रविंद्रनगर।

प्रति यूनिट बिजली महंगी होने के कारण मासिक बिलिंग का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पहले दो माह में जितना बिल आता था, अब भी लगभग उतना ही बिल हर माह आ रहा है। - ममता नारंग, इंदिरा कॉलोनी।

पहले बिजली सस्ती थी। बिल भी दो माह में एक बार ही आता था। अब बिजली महंगी हो गई है और हर माह अधिक रकम का बिल आ रहा है। इससे कई गरीबों का जीना मुहाल हो रहा है। - मोहन, रविंद्रनगर।

हम हर माह रुपये बचाकर कुछ सामान खरीदने की सोचते हैं लेकिन महंगाई के कारण सामान नहीं खरीद पाते। बिजली महंगी होने से मध्यम वर्ग के सामने एक और चुनौती आ रही है। -रूबी अरोरा, शांति विहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed