फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rape Case in Jaspur

Udham Singh Nagar News: भारतीय नारी रक्षा सेना के अध्यक्ष और और उसके बेटे पर दुष्कर्म का केस

Tue, 06 Jun 2023 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 06 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rape Case in Jaspur
जसपुर (ऊधमसिंह नगर)। भारतीय नारी रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत बेटे के खिलाफ एक युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अध्यक्ष पर भी युवती ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती ने कोतवाली में सौंपी तहरीर में आरोप लगाया कि निवारमंडी गांव निवासी भारतीय नारी रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उसे संगठन में कोषाध्यक्ष बनाया था। जून 2022 में उनके कहने पर वह उनके घर रुकी थी। परिवार की गैर मौजूदगी में उनके बेटे जसवीर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता ने भी मामला निपटाने के बहाने शारीरिक संबंध बनाएं। जब उसने इस बारे में जसवीर के माता-पिता को बताया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देकर इस बात को यहीं दबा देने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। युवती ने जान का खतरा बताया है। उसने घटना के साक्ष्य उपलब्ध कराकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि आईपीसी की धारा 376, 328, 506 में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन





साजिश के तहत हमारे खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। हम तो खुद महिलाओं की मदद करते हैं। हमारा भारतीय नारी रक्षा सेना संगठन है। हमारे ऊपर लगे आरोप सिद्ध नहीं कर पाएंगे। -सूरज सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय नारी रक्षा सेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed