{"_id":"6377d88362bd245863115901","slug":"rakesh-tikait-in-jaspur-kashipur-news-hld4824683111","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार किसानों, व्यापारियों व बेरोजगारों से झूठे वायदे करती है : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार किसानों, व्यापारियों व बेरोजगारों से झूठे वायदे करती है : टिकैत
विज्ञापन
जसपुर में पत्रकार वार्ता करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एवं विधायक आदेश चौहान। स
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों, विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का जसपुर पहुंचने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। टिकैत ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों, व्यापारियों, बेरोजगारों और देश की जनता से झूठे वायदे करती है। विधायक ने किच्छा में आंदोलन कर रहे श्रमिकों को अपना समर्थन दिया।
शुक्रवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में टिकैत ने कहा कि किच्छा में कई महीनों से श्रमिक अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। वह श्रमिकों के धरना स्थल उन्हें समर्थन देने जा रहे हैं। इंटार्क कंपनी प्रबंधन की ओर से यदि उनकी बातें नहीं मानी गई तो वह कुछ दिन वहीं रहेंगे। श्रमिकों के साथ धरने पर बैठेंगे। श्रमिकों के हित में निर्णय होने के बाद ही वह वहां से वापस अपने घर आएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों, व्यापारियों, बेरोजगारों और जनता से झूठे वायदे करती है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि इंडिया डिजिटल हो रहा है। हमारा उनसे कहना है कि किसानों को भी डिजिटल कर देना चाहिए। किसानों के धान का भुगतान उनके घर पहुंचने से पहले उनके खाते में आ जाना चाहिए। सरकार किसानों के गन्ने का पेमेंट 14 दिन के अंदर देने की बात कर रही है। जबकि हकीकत यह है कि एक वर्ष के बाद भी गन्ने का भुगतान किसानों को नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर झूठ बोलने की प्रतियोगिता होती है तो उसमें भाजपा के नेता प्रथम स्थान पर आएंगे। विधायक आदेश चौहान ने धरने पर बैठे श्रमिकों की मांगों का समर्थन किया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की ओर से किसानों के हित में किए गए आंदोलन से तीनों कृषि कानूनों के वापस लेने का केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए आभार प्रकट किया। इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। वहां अमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह भुल्लर, दीदार सिंह, जसवीर सिंह, गजेंद्र चौहान, राहुल गहलोत, सर्वेश चौहान आदि रहे।