{"_id":"56fac9c64f1c1b3448f0060e","slug":"raid-in-government-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दफ्तरों पर एडीएम का टीम के साथ छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दफ्तरों पर एडीएम का टीम के साथ छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
छापा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अक्षत गुप्ता के निर्देशों पर एडीएम आशीष भटगई, दीप्ति वैश्य और विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी डीपी सिंह ने मंगलवार सुबह दस बजे कलक्ट्रेट, सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय, बंदोबस्त, पूर्ति, शिक्षा, पेयजल, आबकारी, एआरटीओ, वाणिज्य कर और नगर निगम सहित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकतर अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।
विज्ञापन
डीएम ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों का तीन दिन का वेतन रोक दिया है। बता दें कि अमर उजाला के 29 मार्च के अंक में ‘आला अफसर रहे सतर्क, बाकी पर नहीं पड़ा फर्क’ खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और सभी सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एडीएम आशीष भटगई और विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी डीपी सिंह ने संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट में सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय, बंदोबस्त, पूर्ति, शिक्षा, पेयजल, आबकारी विभाग का क्रमवार औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका सहित कार्यालयों की व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
विभिन्न विभागों में अधिकतर अधिकारियों, कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने और कार्यालयों में फैली अव्यवस्थाओं को देख एडीएम भड़क उठे। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी, कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें। निरीक्षण के दौरान एडीएम भटगई ने पाया कि कुछ अधिकारी, कर्मचारी समय पर कार्यालयों में पहुंच गये थे, परंतु उन्होंने उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज नहीं की थी।
फील्ड वर्क पर जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा भी मूवमेंट रजिस्टर में कार्यस्थल पर जाने की सूचना दर्ज नहीं की गई थी। विभिन्न कार्यालयों में लिपिकों द्वारा उपस्थिति पंजिकाएं भी मेंटेन नहीं की गई थीं, जिस पर एडीएम भटगई ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और निर्देश दिए कि सभी अधिकारी, कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति अवश्य दर्ज करें।
निरीक्षण के दौरान कलक्ट्रेट में 12 कर्मचारी अनुपस्थित थे जबकि पांच कर्मचारी समय पर पहुंच गये थे किन्तु उन्होंने उपस्थिति दर्ज नहीं की थी। पूर्ति विभाग में जिला पूर्ति अधिकारी अनुपस्थित पाये गये। इसी प्रकार सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय में 02, बंदोबस्त कार्यालय में 03, शिक्षा विभाग में 06, आबकारी में 01 कर्मचारी अनुपस्थित मिला, जबकि पेयजल विभाग में चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को छोड़कर सभी अधिकारी, जेई और एई अनुपस्थित मिले।
उधर एडीएम दीप्ति वैश्य ने नगर निगम, एआरटीओ एवं वाणिज्य कर विभाग में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम में 09 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जबकि एआरटीओ और वाणिज्य कर विभाग में अधिकत्तर कर्मचारी अधिकारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें। आगे भी इसी प्रकार औचक निरीक्षण जारी रहेगें।