{"_id":"69a5ea05e32943682f07d43d","slug":"punjab-police-raids-councillor-johnny-bhatias-house-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-137991-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पार्षद जोनी भाटिया के घर पंजाब पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पार्षद जोनी भाटिया के घर पंजाब पुलिस की दबिश
Tue, 03 Mar 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के पार्षद जोनी भाटिया पंजाब पुलिस की रडार पर हैं। पंजाब पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी, लेकिन घर पर ताला लगा था और कोई नहीं मिला।
सोमवार सुबह पंजाब पुलिस की टीम रुद्रपुर कोतवाली पहुंची। कोतवाल मनोज रतूड़ी बताया कि पंजाब में एक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में रुद्रपुर के वार्ड नंबर 14 के पार्षद जोनी भाटिया का नाम आया है। कोतवाली में सूचना देने के बाद पंजाब पुलिस पार्षद के घर पहुंची। पुलिस को घर पर ताला लटका मिला। कोतवाल ने बताया कि दबिश देने के बाद टीम लौट गई। साथ ही संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।