फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pulses found in cheap bags from stall

ठेलियों में ‘गल’ रही सस्ता गल्ला की दुकानों से मिलने वाली दाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pulses found in cheap bags from stall
रुद्रपुर के एक ठेली पर बेचा गया मसूर की दाल का पैकेट। - फोटो : RUDRAPUR
ठेलियों में ‘गल’ रही सस्ता गल्ला की दुकानों से मिलने वाली दाल
विज्ञापन

रुद्रपुर। सरकार की ओर से गरीब परिवारों को मिलने वाली दाल बाजार में फड़ और ठेलियों पर बिक रही है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं से दाल खरीदने के बाद उपभोक्ता मुनाफे के चक्कर में उसे बाजार में बेच रहे हैं। ताजा मामला गुड़ मंडी के पास का है। ठेली कारोबारी का कहना है कि उसे 70 रुपये किलो के हिसाब से एक व्यक्ति मसूर और चने की दाल देकर गया।
इसके अलावा शहर की अन्य दुुकानों में भी सरकारी राशन बेचा जा रहा है। जिले में दो लाख से अधिक बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रत्येक माह चावल और गेहूं के अलावा मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत मसूर और चने की साबुत दाल दी जा रही है।
विज्ञापन

सस्ता गल्ला की दुकानों पर दालें 50 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाती हैं। इधर, देखने में आ रहा है कि दाल को लेने के बाद उपभोक्ता इसे बाजार में दाल-चावल के फड़-ठेलों पर बेच रहे हैं। गुड़ मंडी के पास एक ठेले पर रंपुरा के युवक ने मसूर और दाल के कई पैकेट बेच दिए। इसके अलावा भी बाजार में दाल को मुनाफे के चक्कर में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चने और मसूर की साबुत दाल बीपीएल, अंत्योदय कार्ड धारकों को न्यूनतम दरों पर बेची जाती है। यदि दाल को बाजार में बेचा जा रहा है तो यह गंभीर मामला है। इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बाजार में दाल बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अनीता तिवारी, पूर्ति निरीक्षक।

मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत गरीबों को पौष्टिक दाल का वितरण किया जा रहा है। इस दाल को कार्डधारक बाजार में फड़, ठेलों पर बेच रहे है तो यह चिंता की बात है। प्रभारी डीएसओ को इस संबंध में जांच के आदेश दिए जाएंगे। - राहुल शर्मा, खाद्य उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed