फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   public will not be trapped in false announcements : gajraj

कोरी घोषणाओं के जाल में नहीं फंसेगी जनता : गजराज

Fri, 01 Jul 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 01 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
public will not be trapped in false announcements : gajraj
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की रावत सरकार ने भ्रष्टाचार व घोटालों में कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश की शिक्षित जनता कोरी घोषणाओं के जाल में नहीं फंसेगी। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


शुक्रवार को नानकमत्ता विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन ताज पैलेस के सभागार में हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, भाजपा के समस्त मोर्चो व प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रविंद्र बजाज, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी और नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने भारत माता, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। 
विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए रविंद्र बजाज ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के साथ ही पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। खटीमा के विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार पर खनन, आबकारी एवं विकास के नाम पर भारी घोटाले करने का आरोप लगाया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, धन सिंह सामंत, नंदन सिंह खड़ायत, राजपाल सिंह, तसलीम अहमद, संता सिंह आदि ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन सांसद प्रतिनिधि जगदीश जोशी और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने की। वहां पर जिलामंत्री वरुण अग्रवाल, युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, मुकेश राणा, परविंदर सिंह लक्की, गुरजीत सिंह दर्शन सिंह राय, गोपाल बोरा, हैप्पी बाजवा, गौरव वर्मा, शिवकुमार मित्तल, लीलावती राणा, छिद्दोवती राणा, दीप चंद्र, सोनू पंतोला, निखिल मित्तल, विशाल गोयल, गोविंद जोशी, बलवंत सिंह, मेहताब सिंह, शमिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

कई कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल

कार्यकर्ता सम्मेलन में नानकमत्ता में कांग्रेस की रीढ़ कहे जाने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरजीत सिंह के नेतृत्व में हैप्पी बाजवा, सोमवीर यादव, अजय अग्रवाल, इंद्रपाल सिंह गोल्डी, मनिंदर सिंह, हरपाल सिंह, मिंटू हरियान, गुरसेवक सिंह लाडी, इंद्रजीत सिंह आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने रविंद्र बजाज ने कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। ब्यूरो 


सभास्थल पड़ा छोटा कार्यकर्ता बैठे मंच पर

विधानसभा स्तर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से 20 कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया था। परंतु कार्यकर्ता व समर्थकों के लक्ष्य से अधिक पहुंचने के चलते सम्मेलन स्थल में अव्यवस्था फैल गई। इस पर विधायक राणा ने कार्यकर्ताओं को मंच पर भी बैठने का न्यौता दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed