फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protesting Engineers

ऊर्जा निगम कर्मचारियों का अनिश्चिकालीन धरना शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Protesting Engineers
रुद्रपुर में ऊर्जा निगम कार्यालय के बाहर धरना देते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण जिले भर में कई जगह बिजली गुल, उद्योगों में उत्पादन प्रभावित
विज्ञापन

ऊर्जा निगम कर्मचारियों के सोमवार मध्यरात्रि से हड़ताल पर चले जाने के कारण जिले भर में कई जगह बिजली गुल रही। बिजली लाइनों में आई खराबी ठीक न होने के कारण लाखों की आबादी को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रुद्रपुर-काशीपुर के उद्योगों में उत्पादन प्रभावित रहा, इससे उद्योगों को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा। खटीमा में लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप हो गया। अधिकतर कर्मचारियों-अधिकारियों के मोबाइल नंबर बंद रहे। जिनसे संपर्क हुआ भी तो उन्होंने बिजली सप्लाई सुचारु करने से हाथ खड़े कर दिए। हालांकि मंगलवार शाम को हड़ताल स्थगित हो जाने के बाद बिजली कर्मी काम पर लौट आए और फाल्ट ठीक होने से अधिकतर जगह बिजली आपूर्ति भी सुचारु हो गई।
कर्मचारियों ने धरना दिया
रुद्रपुर/खटीमा/बाजपुर। ऊर्जा निगम के तीनों निगमों में कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित समस्याओं का निस्तारण न होने पर ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने रुद्रपुर समेत कई जगह धरना दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले दर्जनों कर्मचारी नैनीताल हाइवे स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने तक हड़ताल की चेतावनी दी। इस मौके पर एमएन उप्रेती, वाईसी जोशी, कुलदीप सिंह राठी, संजय सिन्हा, मनोज जोशी, डीसी ध्यानी, नसीम अहमद, प्रदीप खाती समेत कई मौजूद रहे। खटीमा में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने लोहियाहेड पावर हाउस के मुख्य गेट पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ता बिजली संबंधी कार्य के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजपुर में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने धरना दिया। मंगलवार को मंडी समिति परिसर स्थित बिजलीघर पर संयुक्त संघर्ष समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी एकत्र हुए थे। उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहां योगेश कुमार, कपिल आहूजा, सहादत, विनोद, हेम कुमार, अजय कुमार, रमेश जोशी, राधाकांत मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed