{"_id":"68a3839bf7630703a408d744","slug":"protest-over-smart-meter-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110944-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मीटर का नाम स्मार्ट...तीन महीने से बिल के नाम पर बुद्धू बना रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मीटर का नाम स्मार्ट...तीन महीने से बिल के नाम पर बुद्धू बना रहे
Tue, 19 Aug 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। सरकार ने स्मार्ट बिजली मीटर को ढोल पीटा लेकिन व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौटीं। तीन माह बाद बिल नहीं पहुंचने पर सोमवार को लोगों ने ऊर्जा निगम कार्यालय में पहुंचकर आक्रोश जताया।
उन्होंने एसडीओ के नहीं मिलने पर लिपिक का घेराव किया और बिजली बिल शीघ्र देने की मांग की।
वार्ड 14 के सभासद विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में लोग एसडीओ कार्यालय पहुंचे। सभासद ने कहा कि वार्ड 14 में अधिकांश लोगों के घरोें में मीटर लग चुके हैं लेकिन तीन माह से बिल नहीं आया है। बाद में एकमुश्त बिजली का बिल भेजने पर लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ जाएगा।
ऊर्जा निगम की ओर से विलंब शुल्क भी मांगा जा सकता है। वार्डवासियों ने स्मार्ट मीटर इंचार्ज राजेंद्र राणा को समस्या बताई। उन्होंने शीघ्र बिल भेजने का आश्वासन दिया। यहां बीडी तिवारी, देवदत्त शर्मा, ममता यादव, तारा खोलिया, बिशन सिंह पलियाल, सुनीता जोशी, रोहित चौधरी, दिनेश गुप्ता आदि थे।