फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Over Police

Udham Singh Nagar News: चौकी प्रभारी के विरुद्ध कांग्रेस नेताओं व पार्षदों ने खोला मोर्चा

Tue, 19 Aug 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Police
पार्षद से दुर्व्यवहार किए जाने का मामला, रंपुरा चौकी में किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

रुद्रपुर। भूत बंगला के कांग्रेसी पार्षद से दुर्व्यवहार पर कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने चौकी प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही प्रभारी को चौकी से नहीं हटाया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा और नेता मोहन खेड़ा के साथ सोमवार को कांग्रेसी पार्षद व कार्यकर्ता रम्पुरा चौकी के गेट पर एकत्र हुए। प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूत बंगला के कांग्रेस पार्षद परवेज कुरैशी सर्वाधिक मतों से विजयी हुए हैं। वार्ड की छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर जब पार्षद रम्पुरा चौकी में जाते हैं तो प्रभारी उनके साथ दुर्व्यवहार करता है और प्रताड़ित करना शुरू कर देता है। चौकी प्रभारी पार्षद के साथ अमर्यादित व्यवहार करता है।
विज्ञापन

उन्होंने एसएसपी से तत्काल चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की और चेताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद व नेता प्रतिपक्ष गौरव खुराना, पार्षद सौरभ राज बेहड़, पार्षद जितेश शर्मा, पार्षद शुभम दास, पार्षद सौरभ शर्मा, पार्षद राजू कोली, पार्षद परवेज कुरैशी, पार्षद इंदरजीत सिंह, पार्षद गौरव गिरि, पार्षद अशफाक अंसारी, पार्षद बाबू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed