फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest For Arrest

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाल से मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Protest For Arrest
बाजपुर कोतवाल से मुलाकात कर तहरीर देते लोग। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने कोतवाल संजय पांडेय से मुलाकात कर तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

बुधवार को गुरुद्वारा साहिब के पास एक पेट्रोल पंप परिसर में ट्रक यूनियन पदाधिकारियों की बैठक में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। बैठक के बाद हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर फिर से दो पक्षों के बीच लाठी डंडे, लोहे की राड चली। जिसमें दलजीत सिंह घायल हो गया था। जिसका इलाज हल्द्वानी के एक अस्पताल में चल रहा है। दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति चोटिल हो गया था। बृहस्पतिवार को दलजीत सिंह के समर्थकों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय से मुलाकात कर तहरीर सौंपी। तहरीर में आरोपियों पर पिस्टल की बट से हमला कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मौके पर कुंवरजीत सिंह पूनिया, सेवक सिंह ढिल्लो, निम्मा नामधारी, गुरवेज सिंह, निशान सिंह, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, मनेंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed