{"_id":"651c5a5f17dbc8eed6056b84","slug":"protest-by-labour-in-usnagar-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-4379-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: श्रम विभाग में गरजे जायडस के श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: श्रम विभाग में गरजे जायडस के श्रमिक
Tue, 03 Oct 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल सितारगंज स्थित जायडस कंपनी के श्रमिकों ने श्रम विभाग परिसर में प्रदर्शन कर कंपनी खुलवाने और श्रमिकों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान ट्रेड यूनियन सीटू के संयोजक जगदेव सिंह ने कहा कि मालिकों ने अवैध रूप से फैक्टरी बंद कर 1,050 लोगों का रोजगार छीन लिया है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन या तो जायडस कंपनी को दोबारा खुलवाए या फिर ग्रेच्युटी, बोनस, नकदीकरण, छंटनी होने के बाद मिलने वाले मुआवजे का भुगतान किया जाए। अस्थायी श्रमिकों के संगठन के संयोजक नरेंद्र सिंह ने कहा कि कंपनी के संचालकों ने बगैर नोटिस दिए कंपनी बंद कर दी। कहा कि कंपनी की ओर से 150 श्रमिकों की सुनवाई कर उन्हें लाभ दे दिया गया है, जबकि 1,050 श्रमिकों को किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं दी। आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन की ओर से सिडकुल में सर्कुलर जारी कर दिया गया है कि जायडस से निकाले गए श्रमिकों को कार्य में न रखें। वहां माकपा जिला मंत्री राजिंदर सिंह, राजेंद्र गुप्ता, लखविंदर सिंह, ललित मटियाली, आनंद मिस्त्री, अनिता अन्ना, रेशमा अहमद, अनीता देवी आदि थे।
विज्ञापन