फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest By Congress Worker

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Protest By Congress Worker
बाजपुर से शहीद भगत सिंह चौक पर कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। भगत सिंह चौक पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष आदित्य चांदना के नेतृत्व में कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। अघोषित कटौती से नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम का पुतला फूंका। अध्यक्ष आदित्य ने कहा कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। यहां हिमांशु, राज, अरुण यादव, विशाल, अभिषेक, विनोद डोगरा, हरीश, विजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन

कल किसान-मजदूर महापंचायत में गरजेंगे टिकैत
रुद्रपुर। श्रमिक संयुक्त मोर्चा की ओर से 26 अप्रैल को सिडकुल के पारले चौक के पास चल रहे धरनास्थल पर मजदूर किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। पंचायत में किसान नेता राकेेश टिकैत भी श्रमिकों व किसानों के पक्ष में बोलेंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए इंटरार्क श्रमिक संघ के सदस्य डोर-टू-डोर जाकर अभियान चला रहे हैं। श्रमिकों ने ठेका प्रथा खत्म करने, न्यूनतम वेतनमान 25 हजार रुपये घोषित करने, समान काम का समान वेतन कानून लागू करने, ट्रेड यूनियनों का दमन बंद कराने और इंटरार्क मजदूरों समेत सभी संघर्षरत मजदूरों की मांगें पूरी करने की हुंकार भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed