फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest by Businessman of Khanan

सरकार व स्टोन क्रशर स्वामियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest by Businessman of Khanan
कोसी काटा चौराहा पर प्रदर्शन करते खनन कारोबारी - फोटो : KASHIPUR
सुल्तानपुर पट्टी। खनन ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार को कोसी कांटा पर सरकार और स्टोन क्रशर स्वामियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान नैनीताल के बैलपड़ाव से पोकलैंड मशीनों से निकाले गए उपखनिज को बाजपुर क्षेत्र के स्टोन क्रशर पर लाने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

खनन ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि बैलपड़ाव में पोकलैंड मशीनों से खनन किया जा रहा है। वहां से खनन कर उप खनिज बाजपुर के क्रशरों पर लाकर बेचा जा रहा है। इसके चलते क्रशर स्वामी कोसी नदी के स्वीकृत खनन पट्टों का उपखनिज का मूल्य नहीं दे रहे हैं। स्टोन क्रशर स्वामी मनमानी पर उतारू हैं।
विज्ञापन

सही दाम नहीं मिलने से खनन वाहन स्वामी वाहन खड़े करने के लिए मजबूर हैं। कुछ दिन पहले स्टोन क्रशर व वाहन स्वामियों के बीच में उपखनिज का मूल्य निर्धारित किया गया था, लेकिन स्टोन क्रशर स्वामियों ने फिर से उपखनिज का मूल्य देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वाहन स्वामियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मौके पर गुरजीत सिंह, पिंद्र सिंह, बहादुर सिंह, हरप्रीत सिंह, शीतल सिंह, सुख्याल सिंह, विक्रम सिंह, कर्मजीत सिंह, अमूल पठनीय, रोहन पठनीय, सरजीत सिंह, राजवीर चीमा, अनमोल चीमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed