फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest By Advocate in Kashipur

दरोगा के खिलाफ वकीलों ने दिया धरना, ज्ञापन सौंपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Protest By Advocate in Kashipur
एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर धरना दिया। वकीलों ने निष्पक्ष कार्रवाई के लिए एसडीएम अभय प्रताप को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

कटोराताल निवासी मो. शफीक ने मारपीट के एक केस में चौकी पर तैनात एक दरोगा पर धमकाकर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। एसपी से लिखित शिकायत करने पर सीओ वंदना वर्मा आरोप की जांच कर रहीं हैं। आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए अधिवक्ता पिछले तीन दिनों से आंदोलित हैं। इसके तहत वकीलों ने बुधवार को कामकाज बंद रख एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा को बार सचिव प्रदीप चौहान, हरीश नेगी, धर्मेंद्र तुली, इंदर सिंह, उमेश जोशी, अनिल सहरावत, विपिन अग्रवाल, सौरभ शर्मा आदि ने विचार रखे। वीरेंद्र चौहान ने संचालन किया।
विज्ञापन

उन्होंने इस मामले में कार्रवाई न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी। काशीपुर बार एसोसिएशन ने जसपुर और बाजपुर बार एसोसिएशन से भी समर्थन मांगा है। ज्ञापन देने वालों में बार अध्यक्ष संजय चौधरी, ताजबर अब्बास, अनिल शर्मा, सनत पैगिया, भास्कर त्यागी, कैलाश बिष्ट, शैलेंद्र मिश्रा, रहमत अली खान, आनंद रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने शुरू की दरोगा पर लगे आरोपों की जांच
काशीपुर। सीओ वंदना वर्मा ने दरोगा पर लगे रिश्वत लेने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता मो. शफीक अंसारी ने बुधवार को अपने बयान दर्ज कराए। उनके बयानों की वीडियोग्राफी भी की गई। सीओ वर्मा ने शिकायतकर्ता से कुछ सवाल भी किए जिनका जवाब शिकायतकर्ता ने दिया। सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता के पुत्र के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद दूसरे पक्ष के साथ ही संबंधित दरोगा के बयान भी रिकॉर्ड किए जाएंगे। जांच के दौरान सभी तथ्यों का परीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाएगी अधिवक्ताओं के केसों की जांच
काशीपुर। अधिवक्ताओं से संबंधित केसों की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने पर विचार किया जा रहा है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि अधिवक्ताओं के केसों में पुलिस पर पक्षपात करने के आरोप लग रहे हैं। पूर्व में काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। मोहल्ला कटोराताल में एक अधिवक्ता और व्यापारी के परिवार के विवाद में दर्ज केसों को लेकर भी पुलिस पर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। दोनों मामलों में पुलिस को पक्षकार बनाया जा रहा है।

व्यापारियों और अधिवक्ताओं के बीच बैठक आज
काशीपुुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सिंह सेठी ने कहा कि व्यापार मंडल अधिवक्ताओं के खिलाफ नहीं है और न ही किसी व्यापारी ने अधिवक्ताओं के खिलाफ नारेबाजी की है। सेठी ने बताया कि एक व्यापारी फिरोज का विवाद होने के कारण व्यापार मंडल अध्यक्ष कोतवाली गए थे लेकिन उन्होंने अधिवक्ताओं के बारे में कुछ नहीं कहा। सेठी ने बताया कि इस प्रकरण में स्थिति स्पष्ट करने के लिए बृहस्पतिवार को व्यापारियों और अधिवक्ताओं के बीच वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed