फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest against price hike

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने भरी हुंकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protest against price hike
रुद्रपुर। बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को महिला कांग्रेस कमेटी ने रुद्रपुर में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई ने मध्यम वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी परमिंदर कौर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा की अगुवाई में रुद्रपुर गल्ला मंडी में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एकत्र हुईं। यहां उन्होंने रुद्रपुर बाजार होते हुए बाटा चौक तक जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर ने कहा है कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है। दावा किया कि महिलाएं विधानसभा चुनाव में एतिहासिक बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगीं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि जनता को एक बार फिर कांग्रेस से उम्मीद है। जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ और कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने भी जुलूस में शिरकत की। वहां ममता रानी, हरमीत कौर, पार्षद बबीता बैरागी, प्रीति साना, मोनिका डाली, मालती मोरिया,नीलिमा विश्वास, बकुल साना, सुनीता कश्यप, मंजू जैन, बिटोला देवी, रामा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed