{"_id":"60e89c2b8ebc3e9eae7e9c6c","slug":"protest-against-inflation-and-unemployment-rudrapur-news-hld430636170","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। यूथ कांग्रेस के बैनर तले महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रो पदार्थों के दामों में इजाफे के विरोध में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम करार देते हुए जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार को गांधी पार्क में दिए गए धरने में युकां प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि प्रदेश सरकार हरिद्वार कुंभ मेले में फर्जी कोरोना जांच के घोटाले के आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों का जीन दूभर कर दिया है। आए दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है।
कोविड-19 महामारी में लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है। साढ़े चार साल में तीन मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने प्रदेश को सीएम बनाने की प्रयोगशाला बना दिया है। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। वहां पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडेय, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, युकां जिलाध्यक्ष नईम अहमद, प्रदेश महामंत्री सौरभ बेहड़, प्रभाष साहनी, मानस बैरागी, निशांत शाही, फिरदौस सलमानी आदि थे। (संवाद)