फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Against Case

मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए लोगों ने दिया सांकेतिक धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Protest Against Case
बाजपुर। मृत नवजात के पिता सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए लोगों ने तहसील में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने अस्पताल संचालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

दो मई को गांव बद्रीपुर निवासी वीरू ने अपनी गर्भवती पत्नी दीपा को प्रसव के लिए रामपुर रोड स्थित एक अस्पताल मेें भर्ती कराया था। इस दौरान नवजात की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। मदद के लिए पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता अनंत जैन, उशांत सब्बरवाल सहित अन्य लोगों ने अस्पताल संचालक और डॉक्टर से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल के संचालक रफी मिर्जा की तहरीर पर पुलिस ने नवजात के पिता वीरू, सामाजिक कार्यकर्ता अनंत जैन, उशांत सब्बरवाल और चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को तहसील में अखिल भारतीय बाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने साथियों के साथ सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने वीरू की तहरीर पर अस्पताल संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने तथा पीड़ित सहित अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। वहां अरविंद श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, जावेद वारसी, मो. जुनैद, सुमित चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed