फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Prostitution was going on in the hotel, seven youths and eight women arrested

होटल में चल रहा था देह व्यापार, सात युवक और आठ महिलाएं गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was going on in the hotel, seven youths and eight women arrested
काशीपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस ने छापा मारकर एक होटल से सात युवक और आठ युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में तीन शादीशुदा और दो किशोरी भी शामिल हैं। देह व्यापार में होटल संचालक और उसकी पत्नी के शामिल होने की भी बात सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश में भी दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार शाम सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर और कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने ग्राम सरवरखेड़ा स्थित पैराडाइज होटल में छापा मारा। टीम ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली। वहां सात युवक और आठ महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। इनमें से कई के पास पहचान पत्र नहीं था। होटल के रिकॉर्ड में भी उनकी एंट्री नहीं की गई थी। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सभी आरोपियों ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पड़ताल में पुलिस को पता लगा कि होटल संचालक वेदप्रकाश चौहान और उसकी पत्नी सेक्स रैकेट चलाती है। एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में कुंडा थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो किशोरियां हैं, जबकि तीन शादीशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस को होटल संचालक और उसकी पत्नी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed