फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Proposal accepted

बोर्ड बैठक में लाभ का बजट, नल का प्रस्ताव पास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Proposal accepted
जसपुर के महुआडाबरा में बौर्ड बैठक करते अध्यक्ष सभासद व विधायक। - फोटो : KASHIPUR
नगर पंचायत महुआडाबरा बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में लाभ का बजट और पेयजल नल लगवाने का प्रस्ताव पास किया गया। जांच कमेटी बनाने के एक प्रस्ताव को जिला पंचायत अध्यक्ष ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष गायत्री देवी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में चार सभासदों का अध्यक्ष और ईओ के साथ बेहतर तालमेल नहीं दिखा। मामूली बातों में भी विवाद की स्थिति बनने पर विधायक ने दोनों पक्षों को समझाया और पंचायत का विकास करने की बात कही। लिपिक मोनू ने सभासदों के समक्ष एजेंडा पढ़कर पूरे साल में वेतन एवं अन्य मदों पर खर्च होने वाली धनराशि एवं पंचायत की आय के बारे में जानकारी दी। सभासदों ने एजेंडा समय से न देने और सभासदों को सम्मान न दिए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विधायक आदेश चौहान ने सभासदों समेत सभी अन्य नागरिकों को पंचायत में आने पर सम्मान देने को कहा। विधायक के समझाने के बाद सभासदों ने सर्वसम्मति से छह लाख बीस हजार लाभ के बजट पर मुहर लगा दी। चार वार्डों में दो- दो पेयजल नल लगाने के प्रस्ताव पर भी सदन ने सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद आरिफ अली ने निविदा, कोटेशन आदि कार्यों के भुगतान से पहले उनकी जांच के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे अध्यक्ष ने खारिज कर दिया। इसके बाद अध्यक्ष और सभासद नूरजहां, सोनू, अशोक की ओर से दिए गए सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, श्मशान घाट, कब्रिस्तान आदि के प्रस्तावों पर आरिफ, फरजाना, ओमवती और संजय ने विरोध दर्ज कराया। बैठक में ईओ मो. इस्लाम सहित अन्य सभासद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed