फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Procession on Maa Haat Kalika's Dola festival

Udham Singh Nagar News: मां हाट कालिका का डोला उत्सव पर निकली शोभायात्रा

Sat, 01 Apr 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 01 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Procession on Maa Haat Kalika's Dola festival
काशीपुर में मां हाट कालिका का डोला उत्सव के दौरान शोभायात्रा में शामिल मां हाट कालिका का दरबार।
काशीपुर। मां हाट कालिका का 12वां डोला उत्सव शोभायात्रा मुख्य पंडा हेम चंद्र पांडे के नेतृत्व में मोहल्ला सिंघान घास मंडी परिसर से निकाला गया। डोला शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को शोभायात्रा मोहल्ला सिंघान स्थित मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंडबाजा फिर गणेश जी, शंकर जी, मां काली, श्रीकृष्ण जी, मां पार्वती, साईं बाबा समेत कई देवी-देवताओं की आकर्षण झांकी शामिल थीं। वहीं 101 महिलाएं कलश लिए चल रही थीं। अंत में मां हाट कालिका के डोले को श्रद्धालु हाथ से खींचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा मोहल्ला सिंघान से शुरू होकर होली चौक, रतन सिनेमा मार्ग, महाराणा प्रताप चौक, कोतवाली मार्ग, मेन बाजार होते हुए घास मंडी में मां के भवन पर पहुंच कर संपन्न हो गई। आरएसएस जिला प्रचारक सौरभ, जितेन्द्र, आकाश गर्ग, परख पांडे, अंकुर माहेश्वरी, अंकित कुमार पंडित, शिवा गौतम, गंधार अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि शोभायात्रा में शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed