फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Priyanka marry to Sandeep

हरियाणा के संदीप संग बॉक्सर प्रियंका ने लिए सात फेरे

Sun, 09 Jun 2019 12:21 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 09 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Priyanka marry to Sandeep
prayanka marry to sandeep - फोटो : amar ujala

विवाह मंडप में अग्नि की वेदी पर सात फेरे लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी हरियाणा के संदीप लांबा के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। नामचीन हस्तियों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बॉक्सरों ने विवाह कार्यक्रम में पहुंचकर चार चांद लगा दिए।

विज्ञापन


देश-विदेश में अपने पंच का दम दिखाने वाली आर्यनगर निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी शनिवार को हरियाणा निवासी सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता संदीप लांबा के साथ रामनगर रोड स्थित एक होटल परिसर में परिणय सूत्र में बंध गईं। देर शाम को रामनगर रोड से बारात चढ़त में बरातियों ने जमकर डांस किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हिना, हरियाणा निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मीनाक्षी, राजस्थान निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एशियन पदक विजेता सीमा उनियाल, प्रियंका की बहन एवं पंतनगर विश्वविद्यालय की खेल निदेशक डॉ. पूनम त्यागी सहित कई हस्तियां प्रियंका को मंडप लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने देर शाम तक अंतरराष्ट्रीय रजत पदक विजेता स्वीटी, कॉमनवेल्थ गेम में कांस्य पदक विजेता पिंकी रानी, एशियन रजत पदक विजेता पवित्रा, एशियन कांस्य पदक विजेता कविता गोयक, मैरीकॉम, एशियन स्वर्ण पदक विजेता पूजा रानी के भी आने की संभावना जताई। रविवार सुबह प्रियंका के पिता पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, माता, बहन, चाचा विजेंद्र चौधरी, नीटू चौधरी सहित अन्य परिजनों ने भीगी पलकों के साथ बेटी प्रियंका को संदीप के साथ विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed