फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Principal Hangs self or Killed, police awaits PM

Udham Singh Nagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट उठाएगी मौत के राज से पर्दा

Tue, 31 Oct 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 31 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Principal Hangs self or Killed, police awaits PM
प्रधानाचार्य ने की आत्महत्या या की गई हत्या, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

पिता के आरोपों की जांच कर रहे सिडकुल चौकी इंचार्ज
रुद्रपुर। अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली निजी स्कूल की प्रधानाचार्य ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। इसकी पड़ताल के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि पुलिस को अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिल सका है। मृतका के पिता की ओर से दामाद पर लगाए गए आरोपों की जांच सिडकुल चौकी प्रभारी कर रहे हैं।
ओमेक्स कॉलोनी के गंगेज टावर सी- 107 में मूल रूप से करनाल हरियाणा निवासी सुयोग भारती अपनी पत्नी पायल भारती (37), दो बेटियों विदुषी और विभूति के साथ रहते थे। पायल रेनबो पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य थीं। शुक्रवार को स्कूल से आने के बाद पायल अपने कमरे में चली गई थीं। आधी रात को सुयोग घर आया तो पायल कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन

सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला था। वहीं, मृतका के पिता ज्ञान सिंह निवासी करनाल ने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उनका कहना था कि दामाद बेटी को परेशान करता था। वहीं, सिडकुल चौकी इंचार्ज ने मृतका के स्कूल जाकर स्टाफ के साथ ही घर छोड़ने वाले चालक से भी पूछताछ की थी लेकिन सभी ने मृतका का स्वभाव सामान्य होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर में लगाए आरोपों की जांच सिडकुल चौकी इंचार्ज कर रहे हैं। जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।-मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed