फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Princes of the office block lockout

प्रधानों ने की विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी

Wed, 23 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर Updated Wed, 23 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Princes of the office block lockout

विज्ञापन

 राज्य वित्त आयोग की राशि में कटौती के फैसले से नाराज ग्राम प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक तालाबंदी की। सभी ने एकस्वर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार को ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन गाबा के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को प्रदान की जाने वाली राज्य वित्त आयोग की राशि में की गई कटौती को वापस लेने की मांग की। आक्रोशित प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय में तालाबंदी करते हुए सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और अपने अधिकार मिलने तक लड़ाई जारी रखने का फैसला किया। इस दौरान संजय चौधरी, राजीव गगनेजा, सलविन्दर सिंह कलसी, चन्द्रजीत सुध, स्वदेश कुमार डंग, जोगेन्द्र सिंह, नबी जान, परमजीत सिंह, विकास सरकार, मोहम्मद यामीन, आले नबी, बलवीरचंद, चंदा देवी, सरिता बठला, सिमरनजीत कौर, हरवंश कौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed