{"_id":"6560f60348370bfbe1020346","slug":"price-hike-in-ginger-and-garlic-rudrapur-news-c-242-1-shld1030-5938-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महंगाई की दौड़, लहसुन और अदरक में शीर्ष पर पहुंचने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महंगाई की दौड़, लहसुन और अदरक में शीर्ष पर पहुंचने की होड़
Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
चिकन से भी महंगे दाम पर बिक रहा लहसुन
रुद्रपुर। सर्दियों और शादियों के सीजन शुरू होते ही लहसुन और अदरक के दामों में भारी उछाल आया है। लहसुन 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि अदरक के दाम भी 180 रुपये किलो पहुंच गए हैं। टमाटर और प्याज के दाम पहले ही औसत दामों से अधिक चल रहे हैं।
बीते छह माह में कोई न कोेई सब्जी जनता की जेब और थाली दोनों के लिए असमंजस की स्थिति पैदा कर रही है। बीते कुछ माह में प्याज और टमाटर की कीमत 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। अब जब सब्जियों के भाव सामान्य हुए तो अदरक और लहसुन के दाम में उछाल आ गया। लहसुन साइज और समय के हिसाब से 250 से 350 रूपये प्रतिकिलो बिक रहा है। नए और पुराने अदरक के दाम 120 से 180 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गये हैं। सीजन में भारी डिमांड के कारण अभी दाम नीचे आने की गुंजाइश कम नजर आ रही है।
सब्जी विक्रेता मधु ने बताया कि सर्दियों में मांसाहार खाने और शादियों के सीजन के कारण अचानक डिमांड बढ़ी है, जिस कारण अचानक अदरक और लहसुन के दामों में बढ़त हुई है। जब तक सीजन चल रहा है दाम नीचे आने की गुंजाइश बहुत कम है। वहीं विक्रेता सत्यजीत का कहना है कि दामों में वृद्धि से ग्राहक और सब्जी विक्रेता दोनों का नुकसान होता है।
विज्ञापन
-- --
सब्जियों के दाम
सब्जी मंडी फुटकर
लहसुन 250 300
अदरक 120 180
आलू 14 25
प्याज 40 50
टमाटर 45 60
गोभी 5 15
हरी मिर्च 15 40
मटर 50 60
शिमला 15 40
नींबू 70 120