फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Preparation to start air service from Pantnagar to Mumbai and Bengaluru

पंतनगर से मुंबई-बेंगलुरु हवाई सेवा जल्द: यूकाडा ने मांगे प्रस्ताव, प्रस्तावित हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट

Fri, 26 Jul 2024 12:20 PM IST
हीरा मेहरा चंदन बंगारी, अमर उजाला
चंदन बंगारी, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Jul 2024 12:20 PM IST
सार

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) पंतनगर और देहरादून से सात नए घरेलू मार्गों पर हवाई शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए यूकाडा ने हवाई कंपनियों से रेवन्यू मॉडल सहित प्रस्ताव मांगे हैं।

विज्ञापन
Preparation to start air service from Pantnagar to Mumbai and Bengaluru
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) पंतनगर और देहरादून से सात नए घरेलू मार्गों पर हवाई शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए यूकाडा ने हवाई कंपनियों से रेवन्यू मॉडल सहित प्रस्ताव मांगे हैं। कंपनियों को तीन अगस्त तक प्रस्ताव देने हैं। यूकाडा की ओर से पांच अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग से बोलीदाताओं का सम्मेलन कर हवाई कंपनियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में हवाई सेवाओं में इजाफा करने की कसरत हो रही है। यात्रियों के बेहतर सहूलियत देने के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में हवाई सेवा शुरू करने पर कार्य हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश में इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तार सहित अन्य कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। अब यूकाडा ने सात नए घरेलू मार्गों और पांच अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर हवाई सेवा शुरू करने का फैसला किया है। दूरस्थ जिले पिथौरागढ़ से दिल्ली और पंतनगर से कोलकाता व बेंगलुरु हवाई सेवा शुरू होगी। इसके साथ ही देहरादून से दुबई, सिंगापुर सहित पांच जगहों के लिए अंतराष्ट्रीय हवाई सेवा भी शुरू होगी। इसके लिए यूकाडा की ओर से हवाई कंपनियों से रूचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की गई हैं।

विज्ञापन

इन घरेलू रूटों पर शुरू होगी हवाई सेवा

पिथौरागढ़- दिल्ली

पंतनगर-कोलकाता

पंतनगर-बेंगलुरु

पंतनगर- मुंबई

देहरादून- भोपाल

देहरादून- चेन्नई

देहरादून- पटना

 

इन अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर शुरू होगी सेवा

देहरादून-दुबई

देहरादून-सिंगापुर

देहरादून- कोलंबो

देहरादून-बैंकाक

देहरादून-कुआलालंपुर

 

उच्च स्तरीय समिति बैठक में प्रदेश से सात घरेलू और पांच अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर हवाई कंपनियों से रेवन्यू मॉडल सहित प्रस्ताव मांगे गए हैं। जल्द ही नए मार्गों पर यात्रियों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

-दयानंद सरस्वती, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यूकाडा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed