फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Power Outage All Day Due to Repair Work; Residents Inconvenienced

Udham Singh Nagar News: मरम्मत कार्य के चलते दिन भर गुल रही बत्ती, लोग परेशान

Sat, 18 Apr 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Power Outage All Day Due to Repair Work; Residents Inconvenienced
काशीपुर। बिजली लाइन की मरम्मत के चलते दिन भर बत्ती गुल रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। शाम करीब साढ़े पांच मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे से बाजपुर रोड 20 नंबर बिजलीघर की आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर बिजली लाइनों की मरम्मत शुरू हुई। इस कारण से आवास विकास, बाजपुर रोड, पटेल नगर, पुरानी अनाज मंडी, मुख्य बाजार आदि क्षेत्रों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

कार्यालयों में इनवर्टर ठप होने से कामकाज प्रभावित हो गया। जैसे तैसे कर्मियों ने कार्य किया। उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह से बिजली गायब है। दिन भर गर्मी अधिक होने से बिना पंखें के रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ महक मिश्रा ने बताया कि दिनभर लाइन का मरम्मत कार्य किया गया है। कार्य पूर्ण होने पर शाम को आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
दूसरे दिन भी नौ घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
खटीमा। पकड़िया में निर्माणाधीन बिजली घर में कार्य चलने के कारण शनिवार को भी नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रहने से क्षेत्र के लोगों को काफी असुविधा हुई। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि पकड़िया में 132 केवी के बिजली घर में बिजली लाइन जोड़े जाने के चलते शट डाउन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed