{"_id":"4b0cf78137e34a8a0a0399cb0a1e94ec","slug":"posters-in-the-town-in-protest-against-obama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा के विरोध में काश्ाीपुर में भी लगे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबामा के विरोध में काश्ाीपुर में भी लगे पोस्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मुख्य अतिथि बनाने के विरोध में काशीपुर में भी कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए, लेकिन पुलिस और खुफिया विभाग को इसकी भनक नहीं लगी।
विभिन्न मजदूर संगठन, ट्रेड यूनियनों ने बराक ओबामा के विरोध में पोस्टर लगाने के साथ ही 24 जनवरी को रुद्रपुर में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से खुफिया और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट था। बीते बुधवार की रात रुद्रपुर में बराक ओबामा के विरोध में पोस्टर लगाते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही उनके खिलाफ उत्तराखंड सार्वजनिक संपति विरुपण अधिनियम 2003 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इधर, शुक्रवार को काशीपुर के मुरादाबाद रोड और बाजपुर में सार्वजनिक स्थानों के साथ ही सरकारी संपतियों पर भी बराक ओबामा के विरोध में पोस्टर चस्पा कर दिए गए।