फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Positive Response in Vaccination

ब्लॉक में प्रचार-प्रसार के बाद वैक्सीन लगाने वालों में हुआ इजाफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Positive Response in Vaccination
खटीमा के बंजारी फार्म में वैक्सीन लगाते ग्रामीण। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। प्रशासन की ओर से दो दिनी प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के बाद टीकाकरण में इजाफा हुआ। बीडीओ एनसी उपाध्याय ने ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत श्रीपुर विचवा के बंजारी फार्म एवं ग्राम पंचायत बनकटिया के प्रावि में कैंप आयोजित किया गया। श्रीपुर विचवा के प्रधान रुस्तम सिंह राणा एवं बनकटिया के प्रधान नितिन राणा के प्रयासों से दोनों स्थानों पर 109 लोगों का टीकाकरण हुआ। भूडिया थारु के प्रधान रुचि सिंह राणा ने भी लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। इधर, वार्ड संख्या 15 चंद्रवाटिका में आयोजित टीकाकरण शिविर का नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने शुभारंभ किया। शिविर में 101 लोगों ने टीका लगाया।
विज्ञापन

वहां तहसीलदार यूसुफ अली, सभासद असलम अंसारी, महेश राणा, भुवन जोशी, किशोर जोशी, प्रेम प्रकाश जोशी, विमल मेहता आदि थे। इधर, डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि प्रावि बड़ी बगुलिया में 39 लोगों ने टीका लगाया एवं 34 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। प्रावि कुआखेड़ा में 49 लोगों का टीकाकरण एवं 38 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। डॉ. सिंह ने बताया मंडी परिसर खटीमा में 10 लोगों ने टीका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed