फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Positive news in district.

Udham Singh Nagar News: नगर निगम ने की है 80 नई कूड़ा गाड़ियों की डिमांड

Sat, 19 Jul 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 19 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से घर-घर कूड़ा संग्रहण और बेहतर करने के मकसद से कूड़ा वाहनों का बेड़ा बढ़ाने की कवायद की जा रही है। इसके तहत निगम ने निदेशालय को 80 नई कूड़ा गाड़ियों का प्रस्ताव भेजा है। नए वाहन मिलने के बाद हर वार्ड में रोजाना दो कूड़ा गाड़ी भेजने की योजना है। नगर निगम के 40 वार्डाें से रोजाना 120 टन कूड़ा एकत्र होता है। कूड़ा संग्रहण के लिए नगर निगम की 48 कूड़ा गाड़ियां, दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर ट्राली, 200 रिक्शे व हाथ ठेले वार्डाें में लगाए जाते हैं। इसके अलावा 14 गाड़ियां कूड़ा संग्रहण करने वाली फर्म की हैं। लेकिन फुलसुंगा-फुलसुंगी, बिगवाड़ा, फाजिलपुर महरौला सहित कई बड़े वार्ड को एक दिन में कवर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निगम के पास मैनपावर की कमी के साथ ही कूड़ा वाहनों की कमी से जूझ रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग में उछाल के साथ ही निगमकर्मियों का उत्साह बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन


मेयर विकास शर्मा ने बताया कि घर-घर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था को और बेहतर किया जा रहा है। वाहनों की कमी से बड़े वार्ड में कूड़ा संग्रहण में दिक्कतें आ रही हैं। इसको देखते हुए निदेशालय को 80 कूड़ा वाहनों का प्रस्ताव भेजा गया है। नए वाहन मिलने के बाद कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। पर्यावरण मित्रों की संख्या बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। कोशिश है कि हर वार्ड में कूड़ा छंटाई का सेंटर स्थापित किया जाए। इन सेंटरों से कूड़ा छंटने के बाद प्लांट में पहुंचे ताकि निस्तारण में आसानी हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed