फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   US Nagar Dispute between two parties attacked On BJP leaders Uttarakhand news in hindi

US Nagar: मामूली कहासुनी के दौरान दो पक्षों में विवाद, बीचबचाव में आए भाजपा नेताओं पर लाठी-डंडों से हमला

Sat, 26 Nov 2022 03:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2022 03:23 PM IST
सार

भाजपा नेता सचिन बत्रा मुख्य बाजार में महेंद्र पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हुए गड्ढों को भरवा रहे थे। इसी दौरान पत्थरकुईं निवासी दूसरे समुदाय के दो युवक तेज गति से बाइक लेकर निकले। बाइक सचिन बत्रा से लगते-लगते बची। सचिन ने उनको डांट लगा दी और गाड़ी देखकर चलाने की नसीहत दी। इस पर बाइक सवार युवकों की सचिन से बहस हो गई।

विज्ञापन
US Nagar Dispute between two parties attacked On BJP leaders Uttarakhand news in hindi
गदरपुर थाने के पास आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना देते भाजपाई। संवाद - फोटो : RUDRAPUR

विस्तार

मुख्य मार्ग पर गड्ढे भरने के दौरान मामूली कहासुनी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने भाजपा विधायक के प्रतिनिधि और भाजपा नेता पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल विधायक प्रतिनिधि को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


घटना से गुस्साए भाजपाइयों ने सैकड़ों की संख्या में थाने के बाहर मुख्य मार्ग पर धरना देते हुए बाजार बंद करा दिया। एसएसपी के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद रात नौ बजे भाजपाई धरने से उठे। पुलिस ने भाजपा नेताओं पर हमले के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब चार बजे भाजपा नेता सचिन बत्रा मुख्य बाजार में महेंद्र पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हुए गड्ढों को भरवा रहे थे। इसी दौरान पत्थरकुईं निवासी दूसरे समुदाय के दो युवक तेज गति से बाइक लेकर निकले। बाइक सचिन बत्रा से लगते-लगते बची। सचिन ने उनको डांट लगा दी और गाड़ी देखकर चलाने की नसीहत दी। इस पर बाइक सवार युवकों की सचिन से बहस हो गई। भाजपा नेता और पूर्व व्यापार मंडल महामंत्री मनीष फुटेला भी मौके पर पहुंच गए और बीचबचाव करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडों से बोला हमला
इधर, बाइक सवार एक युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। वहां से गुजर रहे विधायक प्रतिनिधि राजेश गुंबर बीचबचाव करने लगे तो युवकों ने उन पर भी लाठियों से हमला कर दिया। हमले में सचिन बत्रा और राजेश गुंबर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राजेश को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीन युवकों को हिरासत में लिया। मौके की नजाकत को भांपते हुए आसपास के थानों की पुलिस को भी बुलवा लिया गया।

ये भी पढ़ें...Dehradun: निजी आयुर्वेदिक, तकनीकी कॉलेजों की फीस पर फैसला छह दिसंबर को, समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

घटना का पता चलने पर शाम करीब छह बजे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया और भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर के नेतृत्व में करीब 500 कार्यकर्ता थाने के सामने मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। भाजपा नेताओं की सूचना पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा और जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा भी वहां पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने सभी हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार भी बंद करवा दिया। धरने के चलते मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद होने से सैकड़ों लोग जाम में फंस गए।

करीब तीन घंटे तक लगे जाम से लोग रहे परेशान
सीओ सीटी चंद्रशेखर, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने भाजपा विधायक शिव अरोरा और भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा समेत कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। रात करीब साढ़े आठ बजे एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की। एसएसपी ने भाजपाइयों को आश्वासन दिया कि सभी हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी के आश्वासन पर रात नौ बजे भाजपाई धरने से उठे। करीब तीन घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed