फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

तराई किसान संगठन में दोफाड़, तीन पदाधिकारी बर्खास्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Political news.
तजिंदर विर्क,राष्ट्रीय अध्यक्ष, तराई किसान संगठन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। किसान आंदोलन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तराई किसान संगठन में दो-फाड़ हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले अपनी प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी को भंग करने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। हालांकि पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने व सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि तराई किसान संगठन के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी, जिलाध्यक्ष विक्रम गोराया व प्रदेश सचिव अमनदीप सिंह ढिल्लों को संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण बर्खास्त कर दिया है। विर्क ने कहा कि लंबे समय से ये लोग संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और किसान संगठन को कमजोर कर रहे थे। अब सक्रिय लोगों को संगठन में जोड़कर किसानों के हितों की लड़ाई को लड़ा जाएगा। शीघ्र ही प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाकर नए अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

मैंने अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ स्वयं ही तराई किसान संगठन से इस्तीफा दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमने सामूहिक रूप से इस्तीफा भेज दिया था। - सलविंदर कलसी, प्रदेश अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक रहने के साथ ही संगठन में मनमानी कर रहे थे। उनकी मनमानियों से तंग आकर मैंने संगठन छोड़ने का निर्णय लिया था। - अमनदीप सिंह, प्रदेश सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed