फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

जाफरपुर में ग्रामीणों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डुओं से तौला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Political news.
दिनेशपुर के चंदनगर गांव में महानाम संकीर्तन की प्रस्तुति देती मंडली। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ग्राम जाफरपुर में नवनिर्वाचित विधायक शिव अरोरा का ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए उन्हें लड्डुओं से तोलकर सम्मानित किया। शिव अरोरा के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने जाफरपुर में जोरदार तैयारियां की थी।
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और फूल मालाओं से शिव अरोरा का स्वागत किया। इसके बाद लड्डुओं से तोलकर मिठाई वितरण किया गया। शिव अरोरा ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें सेवा करने का अवसर मिला है। जनता ने अपने आशीर्वाद रूपी मत से उन्हें हमेशा के लिए ऋणी बना दिया है। वोट का कर्ज वह विकास करके चुकाएंगे।
विज्ञापन

उनके लिए रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अब उनका परिवार है। वह जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं। रुद्रपुर को एक मॉडल के रूप में विकसित बनाने के लिए उन्होंने जो विजन तैयार किया है उसे धरातल पर उतारने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। कई बड़ी समस्याएं हैं जिनके निराकरण के लिए उन्होंने रोड मैप तैयार किया है। जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे कभी टूटने नहीं दिया जाएगा। जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। इस दौरान विकास बठला, अमित नारंग, हरीश भट्ट, शैलेंद्र रावत, रजनी रावत, हिमांशु बिष्ट, योगेश वर्मा, दीपा जोशी, रेखा जोशी, मंजू देवी, ममता रानी, अंजू सिंह, सुनीता देवी, विकास चावला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed