फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

वर्ष 2022 में बढ़ेगा महिलाओं का वर्चस्व, राजनीति में होगी उथल पुथल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Political news.
ललित लोहनी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। वर्ष 2022 में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ने व उनका देश की तरक्की में अहम योगदान रहेगा। जबकि राजनैतिक क्षेत्रों में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नए साल में कालसर्प का योग बनने पर आकाशीय घटनाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक साल 2022 का उदय कन्या लग्न और वृश्चिक राशि में हो रहा है। साल के प्रारंभ में लग्न की स्थिति हस्त नक्षत्र के पहले चरण में और चंद्रमा जेष्ठा नक्षत्र के पहले चरण में रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार नया साल कारोबारियों व बौद्धिक लोगों के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। भाग्य के भरोसे रहने वालों को निराशा हाथ लगेगी। साल की शुरुआत में ही कालसर्प योग बन रहा है।
विज्ञापन

इसकी वजह से लोगों को किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। आकाशीय घटनाओं से आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे राज्य में भारी बारिश, बाढ़, भूकंप की घटनाएं 11 फरवरी तक देखने को मिल सकती हैं। कालसर्प का योग खत्म होने पर कई राशियों को लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में कोरोना का प्रभाव हो जाएगा कम
इस वर्ष विभिन्न देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है या फिर युद्ध भी देखने को मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से देखें तो वर्ष 2022 पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छे परिणाम देने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। जुलाई 2022 से कोरोना वायरस का प्रभाव कम हो जाएगा। -मंजू जोशी, ज्योतिषाचार्य।

-
कुंभ, सिंह व तुला राशि को बरतनीं पड़ेंगी सावधानियां
कालसर्प योग में कुंभ, सिंह व तुला राशि वाले लोगों को सोच समझकर कदम उठाने पड़ेंगे। मेष व वृश्चिक राशि को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पीएम मोदी की भी वृश्चिक राशि है। राजनैतिक क्षेत्रों में असंभव वाले परिणाम होंगे। पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, इनके परिणाम से लोग चौंक जाएंगे। कालसर्प में मंगल, चंद्रमा व शनि के उपाय करने चाहिए।
-ललित लोहनी, ज्योतिषाचार्य।

मंजू जोशी, ज्योतिषचार्य।

मंजू जोशी, ज्योतिषचार्य।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed