{"_id":"687aa13006a043470d06e9f4","slug":"political-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-127417-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गृह मंत्री और सीएम के साथ आठ महानुभाव साझा करेंगे मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गृह मंत्री और सीएम के साथ आठ महानुभाव साझा करेंगे मंच
Sat, 19 Jul 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा करने वालों की संख्या सीमित रखी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंच पर गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रहेंगे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मुख्य सचिव आनंदवर्धन, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मंच पर रहेंगे। योग गुरु बाबा रामदेव, उद्योगपति पवन अग्रवाल और मध्यप्रदेश के उद्योगपति सुनील राय भी मंच पर रहेंगे। तीनों को संबोधन का भी मौका मिल सकता है। ब्यूरो
होर्डिंग और कट आउट से पाटा गया हाईवे
रुद्रपुर। गृह मंत्री के स्वागत को लेकर शहर से लेकर पंतनगर एयरपोर्ट तक जनप्रतिनिधियों ने होर्डिंग्स और कट आउट से सड़क को पाट दिया है। यूनिपोल पर अपने होर्डिंग लगाने के लिए नेताओं की होड़ रही। हाइवे के डिवाइडरों पर गृह मंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री के कट आउट लगाए गए हैं। रुद्रपुर विधायक, मेयर, हल्द्वानी मेयर सहित कई नेताओं ने स्वागत होर्डिंग्स लगाए हैं। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर स्वागत गेट बनाए गए हैं। ब्यूरो
स्वागत में दिखेगी पांच लोक संस्कृतियों की झलक
रुद्रपुर। गृह मंत्री अमित शाह के शानदार स्वागत की जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। पंतनगर एयरपोर्ट पर परंपरागत छोलिया नृत्य से गृह मंत्री का स्वागत किया जाएगा। नेशनल हाइवे से पुलिस लाइन मोड़ से कार्यक्रम स्थल तक मानव श्रृंखला बनाकर महिलाएं गृह मंत्री का पुष्प वर्षा से स्वागत करेंगी। जिपं कार्यालय के पास से पुलिस लाइन रोड पर पांच मंच बनाए जा रहे हैं। इनमें लोककलाकार पारंपरिक परिधानों में कुमाऊंनी, थारू, पंजाबी, बंगाली और पूर्वांचल संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। वीवीआईपी गेट पर गृह मंत्री का छोलिया प्रस्तुति से स्वागत होगा। गृह मंत्री के स्वागत के लिए दो क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों के साथ ही अन्य फूल मंगाए गए हैं। ब्यूरो