फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   political news in district.

Udham Singh Nagar News: खटीमा में सीएम धामी ने कांग्रेस को दिया झटका

Sat, 19 Jul 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
political news in district.
खटीमा। कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष शुक्रवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा सोनकर और पूर्व नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर,के साथ कई कार्यकर्ताओं भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

लोहियाहेड मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों काे पार्टी का पटका व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मीरा सोनकर और रवीश ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री की कार्यशैली व उनके विकास के एजेंडे से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं रहा। वहां पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, मोहिनी पोखरिया, सतीश गोयल, मनोज वाधवा, किशन सिंह किन्ना, विमला मुंडेला, भुवन भट्ट विवेक रस्तोगी, कामिल खान, जीवन धामी,अशोक बत्रा, विमला बिष्ट, अनुपमा शर्मा, अशोक बत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन लोगों ने सदस्यता ग्रहण की
खटीमा। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मीरा सोनकर, रवीश भटनागर, पप्पू अली, रमेश सोनकर, सुरेश पवार, जतिन बत्रा, आशू अरोड़ा ,यतेंद्र गुंबर, उमेश पाठक, हरीश कापड़ी, महेश कापड़ी, रवि बिष्ट, सोहन लाल शर्मा, विक्की सक्सेना, आयुष कर्नाटक, राधेश्याम शर्मा, संजय भट्ट, संजीव विश्वाश, प्रेम श्रीवास्तव ,रचना पांडे, सचिन शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed