{"_id":"687aa546abed0832630c4a7c","slug":"political-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-129733-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत तीन को पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत तीन को पद से हटाया
Sat, 19 Jul 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य करने पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी, सक्रिय सदस्य खीम सिंह दानू और मंडल महामंत्री लक्की सोही को पार्टी के पदों से पदमुक्त कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी पार्टी समर्थित प्रत्याशी के विरोध में जिला पंचायत हरसान से चुनाव मैदान में हैं जो पार्टी के अनुशासन और नीतियों के विपरीत है। संवाद
विज्ञापन