फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political

सभी धर्मों को शामिल कर बनाई जाए स्थायी कमेटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Political
एसडीएम को ज्ञापन देते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर कालू सैयद मजार से अवैध कब्जेदारों को हटाकर सभी धर्मों के लोगों को शामिल कर स्थायी कमेटी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को दिए ज्ञापन में कहा कि पतरामपुर क्षेत्र के जंगल में कालू सैयद की मजार है। इस पर सोमवार, बृहस्पतिवार को मेला लगता है। सभी धर्मों के लोग मजार पर प्रसाद चढ़ाने आते हैं। तीन वर्ष पूर्व मजार की देखरेख करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद अराजक तत्वों ने स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से मजार पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

मजार के जंगल में होने के कारण अवैध कब्जेदार अनैतिक कार्य को अंजाम देते हैं। यदि मजार से अवैध कब्जेदारों को नहीं हटाया गया तो भविष्य में बहुत बड़ी घटना घट सकती है। उन्होंने डीएम से मजार से अवैध कब्जेदारों हटाकर क्षेत्र के सभी धर्मों के लोगों को शामिल कर मजार की देखभाल और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए स्थायी कमेटी का गठन करने की मांग की है। वहां आशीष चौबे, गुरनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, वेदानंद शर्मा, चमन लाहौरी, सोहित जोशी, नील कमल शर्मा, चंद्रपाल सिंह, राज कुमार सिंह, उमेश सिंह, गोविंद राम, धर्मपाल, पारस आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed