फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Polithiene Seaz'd in Us Nagar

Udham Singh Nagar News: फैक्टरी से साढ़े तीन टन प्रतिबंधित डिस्पोजेबल सामग्री बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Polithiene Seaz'd in Us Nagar
रुद्रपुर सिडकुल फैक्टरी से बरामद प्रतिबंधित गिलास व मौके पर मौजूद अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सिडकुल की एक फैक्टरी में प्रतिबंधित प्लास्टिक और डिस्पोजेबल सामग्री बनाई जा रही थी। सूचना पर प्रशासन और नगर निगम की टीम ने छापा मारकर फैक्टरी से करीब साढ़े तीन टन प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास व कच्चा माल जब्त किया। नगर निगम की ओर से फैक्टरी पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही प्लास्टिक के गिलास बना रही दो मशीनों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को जिला प्रशासन, सिडकुल, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सिडकुल की सेक्टर तीन के प्लाट संख्या 15 में स्थित गर्ग इंटरप्राइजेज कंपनी में छापा मारा गया। टीम जब अंदर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में प्रतिबंधित प्लास्टिक की गिलास तैयार किए जाते मिले। एसडीएम प्रत्यूष सिंह की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक सभी मशीनों और तैयार माल की जांच की गई। मौके पर करीब 30 श्रमिक काम करते मिले।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि फैक्टरी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और दोनों मशीनों को सील कर दिया गया है। इस दौरान सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष बिष्ट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी, नगर निगम की सहायक आयुक्त राजू नबियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दही के डिब्बे की आड़ में बन रहे थे डिस्पोजेबल गिलास
रुद्रपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित किया गया है। फैक्टरी ने शासन से दही के डिब्बे बनाने की अनुमति प्राप्त की थी जबकि इसकी आड़ में प्रतिबंधित डिस्पोजेबल गिलास व अन्य सामग्री का निर्माण लंबे समय से किया जा रहा था। पूर्व में प्लास्टिक सामग्री प्रतिबंधित होने के बाद कंपनी से कई मशीनों को बंद करने के लिए कहा गया था लेकिन फैक्टरी प्रबंधन ने गुपचुप ढंग से डिस्पोजेबल गिलास बनाने का काम जारी रखा।

फैक्टरी पर पूर्व में लगा था पंद्रह लाख का जुर्माना
रुद्रपुर। सिडकुल स्थित गर्ग इंटरप्राइजेज कंपनी हल्द्वानी के एक व्यवसायी की है। फैक्टरी पर पहले भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का निर्माण करने पर जुर्माने की कार्रवाई हो चुकी है। प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि एक साल पहले फैक्टरी पर पंद्रह लाख का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed