{"_id":"60f7245d8ebc3e6d7f21b7c6","slug":"police-will-take-action-rudrapur-news-hld431855296","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में घुसपैठ करने वाले वांटेड बदमाशों पर करेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में घुसपैठ करने वाले वांटेड बदमाशों पर करेगा शिकंजा
विज्ञापन
अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं में लगातार घुसपैठ कर रहे बाहरी राज्यों के वांटेड बदमाशों पर शिकंजा कसने जा रहा है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान पुलिस से आपसी सामंजस्य स्थापित करना शुरू कर दिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए बेहतर तालमेल बनाया जा रहा है। काशीपुर में पंजाब के तीन गैंगस्टर भी आपसी सामंजस्य स्थापित कर गिरफ्तार किए गए हैं।
ऊधमसिंह नगर अपराधियों की शरणस्थली बनता जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कई खूंखार अपराधी जिले में शरण ले चुके हैं। शहर की पॉश कॉलोनियों में रहकर बदमाश खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। बदमाशों की लगातार बढ़ रही घुसपैठ को थामने के लिए एसटीएफ ने बाहें समेटना शुरू कर दिया है। एक दिन पहले पंजाब के बदमाशों को पकड़कर एसटीएफ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
इससे पहले पंजाब और ऊधमसिंह नगर में खौफ फैलाने वाले 20 हजार के इनामी अपराधी कृपाल सिंह उर्फ कैड़ी को ऊधमसिंह नगर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार बाहरी राज्यों के बदमाशों की घुसपैठ रोकने के लिए कई राज्यों की पुलिस से संपर्क साधा गया है। पुलिस ने अपने क्षेत्र के इनामी और खूंखार बदमाशों की सूची भेजकर नजर रखने को कहा है। वहीं जिले के फरार वांटेड बदमाशों की सूची उत्तराखंड पुलिस ने बाहरी राज्यों की पुलिस को देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों के वांटेड बदमाशों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पंजाब, राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य राज्यों की पुलिस से आपसी सामंजस्य स्थापित किया जा रहा है। वांटेड बदमाशों को कुमाऊं में घुसने से रोका जाएगा। जरूरत पड़ने पर बाहरी राज्यों की पुलिस की हर संभव मदद ली जाएगी। अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ।