{"_id":"608eeb288ebc3ef6413b1232","slug":"police-recoverd-one-stolen-bike-sitarganj-news-hld423236333","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह समारोह से चोरी बाइक संग चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह समारोह से चोरी बाइक संग चार पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। दो दिन पूर्व विवाह समारोह से चोरी बाइक के साथ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर जंगल से बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
नानकसागर पार ग्राम गिधौर निवासी छिंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अप्रैल को वह गांव में ही विवाह समारोह में गया था। समारोह स्थल से चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गिधौर निवासी संजय सिंह राणा, करण सिंह, गुरदीप सिंह और गुरदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखी चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 411 के तहत उन्हें न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया।