फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police Force in Rudrapur Collage

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में पुलिस फोर्स तैनात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police Force in Rudrapur Collage
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गेट पर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। धरने के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के बाद दूसरे बुधवार को सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। इसके बावजूद कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल रहा। हालांकि कॉलेज प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

स्नातक में सीटें बढ़ाने की मांग के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार से रुद्रपुर कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। इस बीच एबीवीपी के पोस्टर पर एनएसयूआई के एक कार्यकर्ता की फोटो होने से विवाद हो गया था। पुलिस और कॉलेज प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया था लेकिन दूसरे दिन बुधवार को फिर से स्थिति तनावपूर्ण बनने के कारण कॉलेज परिसर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य डॉ. सर्वजीत सिंह ने बताया कि दूसरे भी विवाद की आशंका को देखते हुए शांति व्यवस्था के लिए फोर्स मंगवाई गई है। इधर सीटें बढ़ाने की मांग के लिए कॉलेज परिसर में एबीवीपी का धरना जारी रहा। वहां रचित सिंह, राहुल गुप्ता, चंदन भट्ट,पुनीत सिंह, कैलाश राठौर, प्रकाश दास, ललित शर्मा, गौतम पपनेजा, रोहित भट्ट, सुदीप सिंह, रोहित मजूमदार, सूरज, हरजिंदर, राहुल, हर्षित तिवारी, शिवम यादव ललित, रवि, राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राध्यापकों ने दिखाया साहस
रुद्रपुर। कॉलेज में मंगलवार शाम को एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट और अधिक हिंसक हो सकती थी लेकिन प्रभारी प्राचार्य डॉ. सर्वजीत सिंह, प्राध्यापक डॉ. हरिश्चंद्र और डॉ. मनोज पांडेय ने सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। कॉलेज के स्टाफ ने बताया कि एक बार स्थिति नियंत्रण से बाहर होती नजर आ रही थी लेकिन बाद में प्राध्यापकों ने अपने विवेक का इस्तेमाल कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed