{"_id":"65623c5f284aff55f408ed9e","slug":"police-constable-injured-in-pantnagar-rudrapur-news-c-8-hld1004-266406-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कांस्टेबल ने खुद की पिस्टल से चला दी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कांस्टेबल ने खुद की पिस्टल से चला दी गोली, घायल
Sat, 25 Nov 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर। चीता मोबाइल पर गश्त के दौरान एक कांस्टेबल की पिस्टल से गोली चल गई। इससे वह खुद ही घायल हो गया। एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
शुक्रवार रात पंतनगर थाने के दो पुलिस कर्मी अनिल नाथ और चालक राणा (उपनल) चीता मोबाइल पर गश्त में थे। टांडा मोड़ के पास कांस्टेबल अनिल की पिस्टल से गोली चल गई। गोली उनके ही पैर में लगी। राणा ने अनिल नाथ को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर किया गया। एसटीएच से भी उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
इधर, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया पिस्टल से मिस हैंडलिंग की वजह से गोली चलना सामने आ रहा है। कांस्टेबल के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। अनिल नाथ को पिस्टल उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने मामले में राजपत्रित अधिकारी से जांच करवाकर विभागीय कार्रवाई की की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन
एक सिपाही से गोली चलने और खुद घायल होने का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है, संबंधित कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई होगी। -मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, यूएस नगर।