फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police arrested four accused in the Gadarpur firing case

गदरपुर फायरिंग कांड: यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक और विधानसभा अध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचा बरामद

Tue, 04 Aug 2026 03:11 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 04 Aug 2026 03:11 PM IST
सार

गदरपुर फायरिंग मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह विर्क और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आकाशदीप सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested four accused in the Gadarpur firing case
गदरपुर फायरिंग मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गदरपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक और विधानसभा अध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजवीर सिंह विर्क यूथ कांग्रेस का पूर्व ब्लाक अध्यक्ष और आकाशदीप सिंह यूथ कांग्रेस का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रह चुका है। दोनों कांग्रेस से जुड़े हैं।  

विज्ञापन


एसएसपी अजय गणपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरदार नगर अंडरपास कट के पास पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने सहजपाल सिंह और उसके साथियों पर जानलेवा फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में गुरशरण उप्पल उर्फ गगन के पैर में गोली लगी थी, जबकि दो अन्य लोग मारपीट में घायल हुए थे। अभियुक्तों के बाद पिस्टल, तमंचा व स्कार्पियों बरामद हुई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्तों में दो कांग्रेस से जुड़े हैं। इनके अलावा पुलिस ने प्रशांत सिंह उर्फ मनी और सौरभ कुमार को भी हरिपुरा जलाशय के पास से दबोचा है। दो फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कांग्रेस नेताओं के आपराधिक मामले में नाम आने से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed