{"_id":"58728ec64f1c1b5e2aba858e","slug":"police-arrested-173-including-wine-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 173 पेटी शराब सहित एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 173 पेटी शराब सहित एक दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 173 पेटी शराब सहित एक दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। आईटीआई पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई गई करीब नौ लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की है। चुनावी बिगुल फूंकने के बाद पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई है। आशंका जताई जा रही है कि शराब को चुनाव में बांटने के लिए लगाया गया। पुलिस शराब मंगाने वाले तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। टीम के कार्य की सराहना कर कप्तान ने ढाई हजार और एएसपी ने डेढ़ हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
रविवार को आईटीआई थाने में एएसपी कमलेश उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार की रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दड़ियाल मार्ग में लोहिया पुल के पास स्थित ढाबे में बड़ी मात्रा में शराब रखी है। शराब को ढाबा मालिक ने किसी व्यक्ति के आर्डर पर मंगवाया है। सीओ राजीव मोहन ने थाना प्रभारी नरेश चौहान की अगुवाई में टीम गठित कर ढाबे में छापा मारा।
विज्ञापन
ढाबे से सटे जानवर बांधने वाले घेर के भीतर 173 पेटी( 2076 बोतल) अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़ी शराब रायल स्टेग, प्रीमियम व्हिस्की थी। इन बोतलों पर हरियाणा का उत्पादन और मणिपुर में ही बिक्री वैध होना दर्ज था। पुलिस ने ढाबा मालिक अवतार सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी लोहिया पुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पूछताछ में अवतार ने शराब मंगाने वालों का नाम नहीं बताया है। एएसपी ने बताया कि पुलिस चुनाव में शराब बांटने के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। शराब की तस्करी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब पकड़ना उपलब्धि है। टीम में नरेश के अलावा एसआई जसवीर सिंह, हीरा सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, संजय कुमार, दीपक कठैत, अनुज त्यागी, धीरेंद्र बिष्ट, रणवीर सिंह शामिल रहे।
काशीपुर। पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर नकेल कसनी शुरु कर दी है। शनिवार की रात रतन सिनेमा रोड पर शिव डेरी के निकट पान की दुकान चलाने वाले संदीप गुप्ता को अंग्रेजी शराब की 7 बोतल और 101 पब्बों के साथ गिरफ्तार किया गया। उधर कुंडेश्वरी पुलिस ने भट्टा कालोनी निवासी हरजिंदर कौर को गांव के बाहर एक जरीकेन में रखी 40 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने ग्राम जगतपुर निवासी स्वर्ण सिंह को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। आरोपी शराब बेच रहा था। पुलिस को देखकर शराब खरीदने वाले भाग गए।