फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   police and ravnue team inclosement discloes

पुलिस एवं राजस्व टीम ने नगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
police and ravnue team inclosement discloes
खटीमा में अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों का चालान काटती पुलिस व राजस्व टीम - फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने खड़ंजा रोड, आजाद मार्केट एवं टनकपुर रोड से अतिक्रमण हटाए।
विज्ञापन
तहसीलदार युसूफ अली ने एवं कोतवाल संजय पाठक की देखरेख में संयुक्त टीम ने खड़ंजा रोड के आगे तक बढ़ाए गए अतिक्रमण हटाए और चालान काटे। टीम ने दुकान के आगे लगे खोखे, खोमचे और फड़ों के चालान काटे। तहसीलदार अली, कोतवाल संजय पाठक, एसआई देवेंद्र गौरव ने अतिक्रमणकारियों को चेताया कि दुकान का सामान एवं दुकानों के आगे सामान लगाने पर दोनों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
संयुक्त टीम की कार्रवाई से नगर के बाजार में व्यापारियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। अभियान में 46 लोगों का चालान कर तीस हजार रूपये का राजस्व वसूल किया। जिसमें बिना मास्क, सार्वजनिक स्थल पर थूकने, दुकान के आगे दुकान लगाने सामाजिक दूरी के विपरीत फड़ लगाने, बिना रजिस्टर्ड तो टूक-टूक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में बाजार चौकी प्रभारी अनिल चौहान, बबीता, संजय गहतोड़ी, चंद्र कुमार, नवीन टम्टा, तपेंद्र जोशी, मनीषा आदि सम्मलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed